जालंधर - देर रात सचखंड एक्सप्रैस से जालंधर पहुंची एक युवती सीमा सिंह (25) (काल्पनिक नाम) ने टी.टी.ई. के खिलाफ छेड़छाड़ करने की शिकायत दी है। जी.आर.पी. के अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में लिखा कि वह नोयडा से जालंधर आ रही थी कि राजपुरा के पास टी.टी.ई. ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ की।
जालंधर पहुंचते ही युवती ने थाना जी.आर.पी. में टी.टी.ई. के खिलाफ लिखित शिकायत दी। युवती नोयडा में एक अमरीकन कम्पनी में जॉब करती है। वह कपूरथला में अपने ससुराल आ रही थी। जालंधर स्टेशन पर उसके पति उसे लेने आए हुए थे।