संगरूर - खेत में काम कर रहे एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा बक्खोपीर के किसान मेजर सिंह के साथ हुआ। गांव के लोगों ने बताया कि मेजर सिंह अपने खेत में यूरिया खाद डालने के बाद जब मोटर चलाने लगा, तो अचानक उसे बिजली का करंट लग गया और वह चिल्लाने लगा। ऐसा देखकर वहां आस पास के लोग पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश करने लगे लेकिन जबतक वे उसे बचाते उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई करने का इन्कार कर दिया।