Hindi English Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• रंग-बिरंगी रोशनी से सजा माता रानी का दरबार, मनमोहक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन • सेक्टर-46 में 106 फुट ऊंचे रावण के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ नशे पर चोट का संदेश • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के पाँचवें दिन विजयदशमी पर बाल गोपाल और लाली (राधा रानी) का अलौकिक मिलन, धूमधाम से मनाया गया दधि उत्सव • दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 में मेले जैसा माहौल, रंग-बिरंगी रोशनी और फौजी बैंड ने बांधा समां • विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ खोलेगी डिजिटल अरेस्ट का डरावना सच • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, चंडीगढ़वासियों की श्रद्धा और उत्साह से भक्तिमय हुआ कथा पंडाल • 'दरकार’ के प्रमोशनल सॉन्ग 'जैसे राधे कृष्णा' में राजा गुरु का खास अंदाज • श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल • 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

इंटरनेशनल

More News

अमेरिका के सर्जन जनरल बने विवेक मूर्ति

Updated on Wednesday, December 17, 2014 12:04 PM IST

वाशिंगटन - अमेरिकी सीनेट ने देश के 19वें सर्जन जनरल के रूप भारतीय मूल के 37 वर्षीय अमेरिकी डॉक्टर विवेक हैलगेर मूर्ति के नाम को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस पद पर पहुंचने वाले वह सबसे युवा और भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नवंबर 2013 में जन स्वास्थ्य मुद्दे से जुड़े शीर्ष प्रशासनिक पद पर मूर्ति को नामित किया था। इसके लगभग एक साल से अधिक समय बाद अमेरिकी कांग्रेस के उपरी सदन ने 43 के मुकाबले 51 मतों से उनके नाम को मंजूरी प्रदान कर दी।

मूर्ति के नाम का नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनआरए) कड़ा विरोध कर रही थी। कल हुए आखिरी मतदान में मूर्ति के नाम को 43 के मुकाबले 51 मतों से मंजूरी मिल गई। मूर्ति का मजबूती से समर्थन करने वाले सीनेटर डिक डुरबिन ने मोटापे, तंबाकू से जुड़ी समस्या, अन्य बीमारियों से लडऩे की प्रतिबद्धता के लिए भारतीय मूल के इस चिकित्सक की सराहना की। अमेरिका में मौत के शीर्ष 10 कारणों में से सात इन बीमारियों से जुड़े हैं और अमेरिका की 84 प्रतिशत स्वास्थ्य देखभाल लागत इन बीमारियों पर आती है। 

सीनेटर डिक डुरबिन ने कहा, मेरा मानना है कि डॉक्टर मूर्ति अपने समक्ष राष्ट्रीय समस्याओं के महत्व को समझते हैं और उनके अनुभवों, उनके प्रशिक्षण, और उनकी दृढ़ता ने उन्हें वे योग्यताएं उपलब्ध कराई हैं जिनकी उन्हें इन मुद्दों से निपटने के लिए आवयकता है। उन्होंने कहा, मूर्ति न केवल एक बेहतरीन चिकित्सक और जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ हैं बल्कि वह अपने समुदाय और परिवार के साथ भी करीब से जुड़े हैं। एक अन्य सीनेटर क्रिस मर्फी ने कहा, इस पद के लिए डॉक्टर मूर्ति की योग्यता को लेकर कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जन स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को लेकर मूर्ति का प्रभावशाली इतिहास रहा है।

सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने कहा कि मूर्ति ने राष्ट्र की सबसे अहम स्वास्थ्य समस्याओं में से कुछ का समाधान किया है। उन्होंने कहा डॉक्टर मूर्ति की साख को लेकर कोई सवाल नहीं है। वे बेदाग, असंदिग्ध और निर्विवाद हैं। मूर्ति के समर्थन में आने वाले सीनेटर डैनियल मार्की ने कहा कि उन्होंने एक कौशल विकसित किया जिसकी 21वीं सदी में और एक ऐसे युग में जरूरत थी जहां बीमारी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार कर गई है। सीनेटर मैजी हीरोनो ने कहा कि मूर्ति एक प्रभावी सर्जन जनरल साबित होंगे।

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X