तरनतारन - प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के अंदर सडक़ के बुनियादी ढांचे को उच्च स्तर पर मजबूत करने व सभी शहरों को चार व छह मार्गीय सडक़ों के साथ जोडऩे के लिए 11 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
सीपीएस प्रोफेसर विरसा सिंह वल्टोहा बताया कि पंजाब सरकार की ओर से सरकार की तरफ से अपने चुनावी वायदे के अनुसार गांवों व शहर की सभी सडक़ों को पक्का, मजबूत व चौड़ा करने के साथ-साथ किसानों के डेरों को जाते रास्तों को भी पक्का करवाया गया है। उन्होने कहा कि सरकार की तरफ से सडक़ ढांचे को मजबूत करने के लिए खर्च किए जा रहे 11 हजार करोड़ रुपये से मुख्य तौर पर अमृतसर-बठिंडा, तरनतारन-फरीदकोट, फगवाड़ा-मोहाली,अमृतसर-फिरोजपुर आदि मार्गो को चार मार्गीय किया जाएगा।
प्रोफेसर वल्टोहा ने बताया कि वर्ष 2012-13 दौरान सरकार की तरफ से एमसी खेमकरन अधीन पड़ते सभी लिंक सडक़ों पर दो करोड़ 95 लाख रुपये, पट्टी एमसी अधीन आती लिंक सडक़ों की मरम्मत के लिए 1.65 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों विकास प्रोजेक्ट स्कीम अधीन विधान सभा हल्का खेमकरन की नई लिंक सडक़ों को पक्का करने के लिए 2.80 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। साथ ही चीमा से काट बुड्ढा को जाने वाली सडक़ को बनाने के लिए 1.75 करोड़ रुपये, पट्टी-खेमकरन से हरिके सडक़ पर 1.75 करोड़, पट्टी से मरहाणा सडक़ पर 1.70 करोड़ व कोट बुड्ढा से गजल तक जाती सडक़ पर 8.77 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल का मुख्य एजेंडा राज्य भर में विकास करवाना है।