लुधियाना - स्थानीय प्रेम नगर की 16 वर्षीया किशोरी, जिसको छह आरोपियों ने गत सप्ताह कथित रूप से जीवित जला दिया था, के मामले में कुछ और रहस्योद्घाटन हुए हैं। पुलिस ने सभी 7 आरोपी गिरफ्तार कर लिये हैं। छोटू खान, जिसको पुलिस ने इस मामले में 2 दिन पूर्व गिरफ्तार कर लिया था, की पत्नी रकीबा खातून ने दावा किया कि उसका पति पूरी तरह से निर्दोष है। रकीबा खातून ने बताया कि उक्त लडक़ी की माता ने उसके पति को गलत बयानी कर फंसाया है।