चंडीगढ - पंजाब सरकार ने एक बड़े फेरबदल के तहत 6 आईपीएस और पंजाब पुलिस सेवा (पीपीएस) के 4 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि स्थानांतरित किये गये अधिकारियों में 6 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शामिल हैं। फिरोजपुर, पटियाला, बठिंडा, एसएएस नगर, खन्ना और फतेहगढ साहिब जिलों में यह फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एचआरडी और पंजाब पुलिस अकादमी(पीपीए) फिल्लौर के महानिदेश्क एस के शर्मा आईपीएस को पंजाब होम गार्ड का डीजीपी बनाया गया है। इसके साथ ही शर्मा के पास डीजीपी, एचआरडी और पीपीए फिल्लौर के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। पंजाब होम गार्ड के डीजीपी जी डी पांडे आईपीएस को डीजीपी पॉवरकॉम पंजाब बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) पीएपी लोक नाथ को आइजीपी जोनल-2, पंजाब, जालंधर नियुक्ति किया गया है।
पटियाला के एसएसपी हरदयाल सिंह मान आईपीएस को सुखवंत सिंह गिल के स्थान पर फिरोजपुर का एसएसपी बनाया गया है। फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान पटियाला के एसएसपी होंगे और गुरमीत सिंह रंधावा फतेहगढ़ साहिब के नए एसएसपी होंगे।एसएएस नगर के एसएसपी इंदर मोहन सिंह भट्टी बठिंडा के एसएसपी होंगे और बठिंडा के एसएसपी गुरपीत सिंह भुल्लर एसएएस नगर के नए एसएसपी होंगे। कमांडेंट 4 कमांडो बटालियन मोहाली गुरप्रीत सिंह गिल आईपीएस खन्ना के नए एसएसपी होंगे।