चण्डीगढ़, 8 फरवरी : (अभीतक न्यूज़) - पंजाब के पशुपालन मंत्री स. सरवण सिंह फिल्लौर ने केन्द्र सरकार को परिणाम मुखी पहुंच अपनाकर राज्य में पशु पालन,डेयरी और मछली पालन क्षेत्रों को बढ़ावा देने की अपील की है। पशु पालन मंत्रियों की नई दिल्ली में राष्ट्रीय पशु धन नीति के खरडे को अतिंम रूप देने के मौके पर बोलते हुये कहा कि पशु पालन विभिंनता संबधी योजना के हिस्से के रूप में पंजाब सरकार ने सुअर पालन, बकरी पालन के अतिरिक्त मछली पालन और डेयरी क्षेत्र को उत्साहित करने के लिए व्यापक नीति तैयार की है। क्योंकि उत्तरी भारत के राज्य विशेष कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र(एन सी आर)में सुअर ओैर बकरे के मांस की मार्किट उपलब्ध है।