होशियारपुर - गढ़दीवाला के गोंदपुर पंप के नजदीक हुए सडक़ हादसे में पंजाब पुलिस के थानेदार, उसकी पत्नी व फौजी पुत्र की मौत हो गई। पंजाब पुलिस के एएसआई तरसेम सिंह पुत्र वतन सिंह (55) निवासी जमशेर चठियाल अपने बड़े लडक़े कुलदीप सिंह(30), पत्नी सतनाम कौर तथा पड़ोसी सुखदेव सिंह पुत्र अमर चंद के साथ अपनी कार में होशियारपुर जा रहे थे तो जब एक वाहन के साथ भयानक टक्कर हो जाने से थानेदार तरसेम सिंह, कुलदीप सिंह व उसकी पत्नी सतनाम कौर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गए।