मोहाली - पड़ोसी युवक द्वारा सात साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का म ामला सामने आया है। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव गोसपुर की महिला कर्मजीत कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि शनिवार की शाम को वह किसी काम से अपने गांव में गई हुई थी तो उसके जाने के बाद उसके जेठ के लडक़े धर्म सिंह ने उसके 7 वर्षीय बेटे के साथ जबरदस्ती कुकर्म किया।
उसने बताया कि उसके बेटे के साथ धर्म सिंह ने अनैतिक काम करने के बाद वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।