चण्डीगढ़, 8 फरवरी : (अभीतक न्यूज़) - पंजाब सरकार ने एक आई पी एस और तीन पी पी एस अधिकारियों को तबादला कर दिया है।
श्री कंवर बहादुर सिंह आई पी एस को अस्सिटैंट इंस्पैक्टर जनरल पुलिस, पर्सोनल-2, सी पी ओ पंजाब, चंडीगढ़ में लगाया गया है। श्री परमदीप सिंह पी पी एस को सहायक कमांडैंट, 4 आई आर बी, श्री सुशील कुमार पी पी एस को ए आई जी सूचना एवं प्रौद्योगिकी पंजाब, चंडीगढ़ और श्री बरजिंदर सिंह को एस पी सिक्योरिटी ट्रैफिक, पटियाला में लगाया गया है।