न्यूयॉर्क - अमरीका के ओहायो में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। पार्क में नकली बंदूक से खेल रहे 12 साल के एक बच्चे को अमरीकी पुलिस ने गोली मार दी, जिसके बाद लडक़े को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पार्क में म ौजूद एक आदमी ने पुलिस को फोन कर कंपलेन की थी कि पार्क में एक बच्चा बंदूकदिखा कर सभी को डरा रहा है।
पुलिस की ओर से जारी की गई रिकॉर्डिग में कहा गया कि पार्क में एक शख्स अपने हाथ में पिस्टल लिए हुए है...हमे नहीं पता कि उसके हाथ में जो पिस्टल है वो असली है या नहीं, लेकिन वो सभी पर पिस्टल तान रहा है। वहीं 911 की ओर से फोन पर दो बार पूछा गया कि लडक़ा ब्लैक है या वाइट। डिप्टी पुलिस चीफ एड तोमबा ने कहा कि जब पुलिस कूडेल रीक्रिएशनल सेंटर पार्क पहुंची तो उसने लडक़े से अपने हाथ खड़े करने को कहा था, लेकिन तभी लडक़े ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और पुलिस के एक अधिकारी ने उस पर गोली चला दी। बच्चे के हाथ में जो पिस्टल थी वो असली थी या नहीं पुलिस ने इस बात की पुष्टि किए बिना ही उसपर गोली चला दी।
घटना के बाद पुलिस ने बताया कि बच्चे के हाथ में जो पिस्टल थी वो एक नकली एयरसोफ्ट गन थी। हालांकि वो पिस्टल दिखने में बिलकुल सेमी ऑटोमेटिक हैंडगन जैसी थी। साथ ही पुलिस ने बताया कि आमतौर पर नकली बंदूकों के सिरे पर आरेंज रंग का सेफटी इंडिकेटर होता है, लेकिन लडक़े ने वो निकाल रखा था। घटना को लेकर लडक़े के परिजनों ने कहा, पुलिस ने उसपर एक बार नहीं बल्कि दो बार गोली चलाई। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप पैर पर भी गोली चला सकते थे, लेकिन आप लोगों ने उसके शरीर के उपरी भाग पर गोली चलाई।