चंडीगढ़ - तीन वर्ष पूर्व 25 नवंबर को विरासत-ए-खालसा प्रकाश सिंह बादल ने लोकार्पित किया था। 3 वर्षों में 51 लाख पर्यटकों द्वारा दौरा किया गया है। पंजाब सरकार द्वारा निर्मित किये जाने वाला विरासत-ए-खालसा का दूसरा भाग अति आधुनिक तकनीकों से लैस होगा। यह जानकारी पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों संबंधी कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने विरासत-ए-खालसा को लोकार्पण करने के तीन वर्ष संपूर्ण होने पर दी।
उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लगभग 7 हज़ार से अधिक सैलानी विरासत-ए-खालसा देखने आते हैं और तीन वर्षों में 51 लाख के लगभग सैलानियों ने इसको दौरा किया है। उन्होंने कहा कि विरासत-ए-खालसा विश्व की प्रमुख पर्यटक स्थलों में शुमार हो चुका है और श्री आनंदपुर साहिब अपनी धार्मिक महत्ता के साथ विश्व स्तर पर पर्यटक केंद्र के तौर पर भी मकबूल हुआ है। उन्होंने बताया कि जहां विरासत-ए-खालसा के पहले भाग को पर्यटकों ने बहुत पसंद किया, वहीं अब इसका दूसरा भाग अति आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं तकनीक से लैस होगा और विश्व भर के पर्यटकों को और आकर्षित करेगा।