इस्लामाबाद - नेपाल में 26-27 नवंबर को होने वाले दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के शिखर सम्मेलन के लिए भारत ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को किसी भी प्रकार की बुलेट-प्रूफ कार की पेशकश नहीं की है। यह जानकारी पाकिस्तान के एक अधिकारी ने दी। मीडिया रपटों के मुताबिक 17 नवंबर को नेपाल के एक अधिकारी ने बताया कि काठमांडू में होने वाले दक्षेस सम्मेलन के लिए शरीफ ने भारत द्वारा उपलब्ध कराई गई बुलेट प्रूफ कार का प्रयोग करने से मना कर दिया है।
विदेश विभाग के प्रवक्ता तसनीम असलम के बयान का हवाला देते हुए लिखा, भारत ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के लिए किसी भी कार की पेशकश नहीं की थी। इसीलिए मना करने का सवाल ही नहीं उठता। असलम ने पत्रकारों को बताया, प्रधानमंत्री शरीफ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। काठमांडू में 26-27 नवंबर को दक्षेस शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, श्रीलंका, नेपाल, भारत और पाकिस्तान के नेता हिस्सा लेंगे।