चंडीगढ़, 7 फरवरी: (अभीतक न्यूज़) - 7 वर्ष पहले हाई वोल्टेज़ वाली टूटी हुई तार को हाथ लग जाने से हुए हादसे में दोनों बांहे गवांने वाले मलोट के गांव उड़ंग के 17 वर्षीय नवयुवक के संबंध में समाचार का गंभीर नोटिस लेते हुए मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने आज सामाजिक सुरक्षा विभाग को आदेश दिए कि इस लडक़े को बनावटी अंग मुहैया करवाये जांए।
पंजाब राज्य बिज़ली निगम द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशों पर पहले ही इस लडक़े को मुआवजे के तौर पर 5 लाख रुपये की राशि दी जा चुकी है तथा मुख्यमंत्री फंड में से 25 हज़ार रुपये दिए गये थे।