चण्डीगढ़, 7 फरवरी : (अभीतक न्यूज़) पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी करके एक आई ए एस और तीन पी सी एस अधिकारियों को तबादला कर दिया है। सोनाली गिरी, आई ए एस को ए डी सी (जी), फाजिल्का लगाया गया है। पी सी एस अधिकारियों में श्री राजीव प्राशर को ए डी सी, (जी), बठिंडा लगाया गया है जबकि श्री चरणदेव सिंह मान को एस डी एम फाजिल्का के अतिरिक्त एस डी एम अबोहर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। श्री गुरमेल सिंह एस डी एम अबोहर को ए डी सी (जी), फिरेाज़पुर लगाया गया है।