मोहाली - करीब 3 वर्ष पहले गांव कुरली के एक परिवार पर हमला करने व गहने लूटने के आरोप में पकड़े गए 3 व्यक्तियों को आज मोहाली की अदालत में आरोपी ठहराते हुए 10-10 वर्ष की कैद तथा 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपियों के नाम अशोक झांडा, माणक नाथ, विजय नाथ हैं जो कि जिला अंबाला के रहने वाले हैं।
जून 2011 में जिला मोहाली के पुलिस स्टेशन लालड़ू के अधीन आते गांव कुरली निवास जोरा सिंह के घर में रात के समय घुसकर उक्त तीनों ने हमला कर दिया था और जोरा सिंह की पत्नी से सोने के गहने लूट कर फरार हो गये थे। कुछ समय बाद पुलिस ने अंबाला में लुटेरों का एक गैंग पकड़ा जिस में उक्त आरोपी शामिल थे। हरियाणा पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इन्होंने जिला मोहाली के उक्त गांव कुरली में की गई वारदात भी मानी थी।