नयी दिल्ली - पंजाब के युवाओं को आज सेना में भर्ती के लिए ड्रग टेस्ट से गुजरना पड़ रहा है। भर्ती रैलियों के दौरान सेना के अधिकारी अपने साथ ड्रग टेस्टिंग किट रख रहे हैं। यह टेस्ट उन युवाओं पर किया जाता है जो भर्ती का पहला चरण छह मिनट में पूरी की जाने वाली 1.6 किलोमीटर दौड़ पास कर लेते हैं।
ये टेस्ट 7-8 महीने पहले शुरू किये गये तथा इसके लिए ड्रग्स पर पहले से मौजूद आंकड़ों तथा जानकारी को आधार बनाया गया। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो को पूरे देश से ड्रग्स से संबंधित केसों का डाटा मिला और इसमें पंजाब 2012 में 10,220 केसों के साथ पहले नंबर पर रहा।