चंडीगढ़, 7 फरवरी: (अभीतक न्यूज़) - भारत के चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीने (इ वी एम) से छेड़छाड़ संभव नही है। पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि आयोग ने इ वी एमज़ की सुरक्षा एवं संभाल के लिए विस्तार में निर्देश जारी किए हैं।
कांग्रेस वर्किन्ग कमेटी सदस्य जगमीत सिंह बराड़ ने हाल ही में इ वी एमज़ से छेड़छाड़ होने की शंका जाहिर की थी। समाचार पत्र के माध्यम से बराड़ ने मोगा उप-चुनाव के लिए वी वी पी ए टी सिस्टम से लैस इ वी एमज़ का प्रयोग करने की मांग की थी।