चण्डीगढ़, 7 फरवरी : (अभीतक न्यूज़) राज्य में सभी प्राईमरी स्कूलों में 20 फरवरी को वार्षिक दिवस मनाने का फैसला किया है। इसका उद्धेश्य बच्चों की प्रतिभा को उभारना है।
पंजाब के शिक्षा मंत्री स. सिकन्दर सिंह मलूका ने बताया कि इस वार्षिक दिवस के दौरान बच्चों के भाषण मुकाबले, गीत, कविशरी, कविता गायन, सुन्दर लिखाई, फैंसी ड्रेस, कोरियो ग्राफी, गिद्दा, भांगड़ा, क्ले माडलिंग और खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगें। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को इस वार्षिक दिवस में बच्चों के माता पिता, गांवों के प्रमुख व्यक्तियों और पंचायत सदस्यों की भी शमूलियत करवाने के निर्देश दिये हैं।
शिक्षा के अधिकार कानून 2009 के अधीन कोई बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं रहना चाहिए। स. मलूका ने सरकारी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश सम्बन्धी पूरे जोर शोर से अभियान चलाए जाने के भी निर्देश दिये । उन्होंने लड़कियों के दाखिलों पर विशेष जोर दिया है।