चंडीगढ़, 7 फरवरी: (अभीतक न्यूज़) मोगा उप-चुनाव संबंधी नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 11 उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब कार्यालय को मोगा उपचुनाव के लिए कुल 16 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। जिनकी जांच के बाद 5 नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से रद्द कर दिए गये हैं। उम्मीदवार 9 फरवरी तक अपने नामांकन पत्र वापिस ले सकते हैं।
मैदान में रहे 11 उम्मीदवारों में शिअद द्वारा श्री जोगिंदर पाल जैन, कांग्रेस द्वारा साथी विजय कुमार, पीप्लज़ पार्टी ऑफ पंजाब द्वारा श्री रविंदर सिंह धालीवाल, शिअद (अमृतसर) श्री वीर इन्द्रपाल सिंह, इंडियन क्रांतिकारी लहर के श्री जसवंत सिंह बेदी , पंजाब लेबर पार्टी के श्री गुरमीत सिंह रंगरेटा, आजाद उम्मीदवार के तौर पर श्री रजिन्द्र सिंह, श्री हरदेव सिंह, श्री राम डैनवाल, श्री गुरबचन सिंह और शिन्द्र सिंह शामिल हैं।