Hindi English Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• रंग-बिरंगी रोशनी से सजा माता रानी का दरबार, मनमोहक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन • सेक्टर-46 में 106 फुट ऊंचे रावण के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ नशे पर चोट का संदेश • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के पाँचवें दिन विजयदशमी पर बाल गोपाल और लाली (राधा रानी) का अलौकिक मिलन, धूमधाम से मनाया गया दधि उत्सव • दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 में मेले जैसा माहौल, रंग-बिरंगी रोशनी और फौजी बैंड ने बांधा समां • विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ खोलेगी डिजिटल अरेस्ट का डरावना सच • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, चंडीगढ़वासियों की श्रद्धा और उत्साह से भक्तिमय हुआ कथा पंडाल • 'दरकार’ के प्रमोशनल सॉन्ग 'जैसे राधे कृष्णा' में राजा गुरु का खास अंदाज • श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल • 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

इंटरनेशनल

More News

पाक के वाघा बॉर्डर पर ब्लास्ट, 55 की मौत

Updated on Monday, November 03, 2014 12:15 PM IST

लाहौर - पाकिस्तान में रविवार शाम वाघा बॉर्डर पर फ्लैग लोअरिंग सेरिमनी के दौरान हुए एक ब्लास्ट में कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट को एक फिदायीन हमलावर ने अंजाम दिया। मरने वालों में 11 महिलाएं, बच्चे और 3 पाकिस्तान रेंजर भी शामिल हैं। उधर, बीएसएफ ने बताया है कि इस ब्लास्ट से भारत की तरफ किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

पंजाब पुलिस के चीफ मुश्ताक अहमद सुखेरा ने बताया कि यह एक फिदायीन हमला था। वाघा सीमा पर रेंजर परेड समारोह देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग बाहर निकल रहे थे कि आत्मघाती हमलावर ने एक निकासी गेट के पास खुद को उड़ा दिया। उन्होंने कहा कि हमलावर को वाघा बॉर्डर के परेड ग्राउंड के चेक पोस्ट पर जैसे ही रोका गया, उसने ब्लास्ट कर दिया। सुखेरा ने बताया कि 20-25 साल की उम्र के बीच का हमलावर अपने साथ 20-25 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री लिए हुए था और इसमें से कुछ उसने अपनी जैकिट में छुपाई हुई थी।

ब्लास्ट में घायल लोगों को लाहौर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लाहौर के सभी अस्पतालों में इमर्जेंसी घोषित कर दी गई है। पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने इस घटना पर रिपोर्ट तलब की है। सुखेरा ने कहा कि रिपोर्टें मिली थीं कि कुछ प्रतिबंधित संगठन शियाओं, धार्मिक हस्तियों, जन रैलियों और महत्वपूर्ण इमारतों को निशाना बना सकते हैं। शुरुआत में इस ब्लास्ट को सिलेंडर से हुआ धमाका बताया जाता रहा था, लेकिन बाद में अधिकारियों ने इसे फिदायीन हमला करार दिया।

इस हमले के पीछे किसका हाथ है इसको लेकर विरोधाभासी दावे सामने आ रहे हैं। पिछले वर्ष सितंबर में पेशावर में एक चर्च पर आत्मघाती हमले के पीछे जिम्मेदार समूह अल-कायदा से जुड़े आतंकवादी समूह जनदुल्लाह ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पेशावर हमले में कम से कम 78 ईसाई मारे गए थे। तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के इस लड़ाकू दस्ते के प्रवक्ता अहमद मारवात ने कहा कि यह हमला सेना के जर्ब-ए-अज्ब और वजीरिस्तान अभियान के जवाब में किया गया है ।

हालांकि सितंबर में तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान से अलग हुए जमात उल अहरार गुट ने जनदुल्लाह धड़े के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने यह हमला किया है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने विस्फोट पर शोक और दुख जाहिर करते हुए इसकी निंदा की है और प्रशासन को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया है। रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने देश में आतंकवाद से लडऩे की सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी। विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 75 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस विस्फोट की निंदा की है। मोदी ने इसे हिला देने वाली घटना बताया और कहा कि यह आतंकवादियों की एक कायरतापूर्ण कार्रवाई है।

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X