चण्डीगढ़ 6 फरवरी : (अभीतक न्यूज़) राज्य में शिक्षा के व्यापक प्रसार के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पंजाब सरकार राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान योजना (आरएमएसए ) लागू करने में सबसे आगे होने के साथ साथ हाई और सैकेण्डरी शिक्षा के स्तर में ओर सुधार लाने के लिए प्रयत्नशील है ताकि आठवीं से बाहरवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सकें।
शिक्षा मंत्री पंजाब स. सिकन्दर सिंह मलूका ने बताया कि आरएमएसए अधीन राज्य के जरूरत वाले विभिन्न क्षेत्रों में 3109 मिडल और सैकेण्डरी स्कूलों में संभाल के लिए 7.75 करोड़ रूपये की ग्रांट जारी की गई है। जरूरतमंद स्कूलों के रखरखाब के लिए प्रत्येक स्कूल को 25000 रूपये की ग्रांट दी जायेगी। राज्य सरकार ने स्कूलों के विकास के लिए 15 करोड़ रूपये की ग्रांट पहले भी जारी की थी तथा निर्देश जारी किए थे कि स्कूलों की कमजोर ईमारतों का निरीक्षण करें ताकि ग्रांट उपलब्ध करवाई जा सकें।
केन्द्रीय स्कीम के सफलता से चलने के बाद आरएमएसए अधीन इन स्कूलों का दर्जा बढ़ाया जा रहा है। आरएमएसए योजना तहत लडक़े लड़कियों के संयुक्त स्कूल खोले जाने पर जोर देते हुए यह भी विश्वसनीय बनाया जायेगा कि किसी भी विद्यार्थी के साथ लिंग स्तर, कमजोर आर्थिकता या अपंगता के पक्ष से किसी से भी किसी प्रकार का भेदभाव न हो।