चण्डीगढ़, 6 फरवरी : (अभीतक न्यूज़) जर्मनी की फैड्रल पार्लियामैंट के डेलीगेशन ने आज यहां पंजाब भवन में पंजाब के खाद्य एवं सिविल आपूर्ति मंत्री स. आदेश प्रताप सिंह कैरों, वित्त मंत्री स. परमिन्द्र सिंह ढींडसा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री अनिल जोशी एवं मुख्य संसदीय सचिव (कृषि) से मुलाकात करके कृषि, अनाज सुरक्षा एवं उपभोक्ता मामलों सम्बन्धी आपसी विचार सांझे किये।
जर्मनी की फैड्रल पार्लियामैंट के सदस्यों ने पंजाब द्वारा कृषि क्षेत्र में किये विकास की सराहना की तथा कहा कि पंजाब कृषि के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में भी बहुत शीघ्रता से तरक्की कर रहा है। जर्मन डैलीगेशन ने पंजाब सरकार को हर प्रकार की सहायता देने की पेशकश भी की।
इससे पूर्व खाद्य एवं सिविल आपूर्ति मंत्री स. कैरों ने जर्मनी डैलीगेशन को बताया कि पंजाब के किसानों ने अपने कठोर परिश्रम और राज्य सरकार द्वारा किसानों को नि:शुल्क बिजली एवं सबसिडी की सुविधा देने और बेहतर खरीद प्रबन्धों स्वरूप देश को अनाज क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाया है। स. कैरों ने कहा कि चालू वर्ष दौरान पंजाब ने केन्द्रीय अन्न भण्डार में 135 लाख मिट्रिक टन चावल और 128 लाख मिट्रिक टन गेहूं का योगदान डाला। जर्मनी की फैड्रल पार्लियामैंट के सदस्य डा. मैक्स लैहमर तीन दिनों के भारतीय दौरे के दौरान आज पंजाब का दौरा किया जहां आकर उनको बहुत प्रसन्नता हुई। कई क्षेत्रों में भारत एवं जर्मनी के बहुत अच्छे सम्बन्ध हैं और वह कृषि क्षेत्र में भारत विशेषकर पंजाब से ओर सांझा डालना चाहते हैं।