चण्डीगढ़, 6 फरवरी : (अभीतक न्यूज़) - पंजाब स्टेट लॉटरीज़ के डायरैक्टर और वित्त विभाग के खर्चा सचिव स. जसपाल सिंह ने आज पंजाब स्टेट मासिक लॉटरी सितम्बर 2012 के 51 लाख रूपये के पहले ईनाम की विजेता लॉटरी नम्बर 444451 को राशि का चैक सौंपा।
पंजाब सिविल सचिवालय-1 में करवाए गये साधारण समारोह दौरान स. जसपाल सिंह ने पहला ईनाम जीतने वाली श्रीमती वर्षा गर्ग पत्नी मोहित गर्ग निवासी मॉडल टाऊन पटियाला को शुभकामनाएं दी। लॉटरी विभाग द्वारा नई योजना अधीन मासिक लॉटरी फरवरी 2013 की टिकटें बाजार में बेची जा रही हैं। डायरैक्टर ने बताया कि बैसाखी बम्पर 2013 की बिक्री शीघ्र ही जारी की जायेगी।