Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

बादल द्वारा सिक्ख सर्कट टूरिज्म प्रोजैक्ट को हरी झण्डी, 250 करोड़ रूपये की आएगी लागत

Updated on Thursday, February 07, 2013 13:32 PM IST

चण्डीगढ़, 6 फरवरी (अभीतक न्‍यूज): मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने आज राज्य में धार्मिक पर्यटन को उत्साहित करने के उद्धेश्य से एक अहम फैसला लेते हुए सिक्खों के धार्मिक स्थानों के विकास के लिए 250 करोड़ रूपये की सिक्ख सर्कट टूरिज्म प्रोजैक्ट को स्वीकृति दे दी। यह फैसला स. बादल ने आज सुबह यहां अपने निवास स्थान पर प्रमुख सिक्ख विद्वानों, इतिहासकारों और शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त पर्यटन और स्थानीय निकायों सम्बन्धी विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान लिया। स. बादल ने राज्य के पर्यटन विभाग को भी आदेश दिये कि इस प्रोजैक्ट को फौरी तौर पर अमली जामा पहनाने के लिए इसकी विस्तारपूर्वक रिपोर्ट भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय को भेजी जाये। पावर कॉम को पवित्र नगरी तलवण्डी साबो के सौन्दर्यकरण के लिए जमीन के अंदर तारें बिछाने का कार्य शीघ्रताशीघ्र सम्पूर्ण करने का आदेश दिया।

                पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती गीतिका कल्हा ने बताया कि केन्द्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) और नीजि-सार्वजनिक भागेदारी (पीपीपी) से आरम्भ किये जा रहे इस प्रोजैक्ट का मुख्य उद्धेश्य सिक्खों के प्रमुख धार्मिक स्थानों के इर्दगिर्द व्यापक सौंदर्यकरण एवं विकास करना है।

                बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार स. महेश इन्द्र सिंह ग्रेवाल, मुख्य संसदीय सचिव संत बलबीर सिंह घुन्नस, विधायक बीबी जागीर कौर, प्रधान सचिव स्थानीय निकाय श्री जगपाल सिंह संधू, मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव श्री के जे एस चीमा, शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह, शिरोमणि कमेटी के पूर्व प्रधान जत्थेदार कृपाल  सिंह बडूंगर, शिरोमणि कमेटी के महासचिव जत्थेदार सुखदेव सिंह भोर एवं सचिव जत्थेदार दलमेघ सिंह, पंजाबी विश्वविद्यालय के उप कुलपति डा. जसपाल सिंह , प्रमुख इतिहासकार, प्रो. कृपाल सिंह , प्रो. जे एस ग्रेवाल, प्रो. इन्दू बंगा और पंजाब विरासत एवं पर्यटन विकास के कार्यकारी निर्देशक श्री वी बी कुमार शामिल थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X