चंडीगढ़, 6 फरवरी: (अभीतक न्यूज़) मोगा उप-चुनाव के लिए आज नामांकन के अंतिम दिन आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरे। 23 फरवरी को होने वाले मोगा उप चुनाव के नामांकन हेतु आज अंतिम दिन था। मुख्य चुनाव कार्यालय पंजाब ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार श्री नवतेज सिंह, बीर इंद्र पाल सिंह और गुरबचन सिंह ने नामांकन पत्र भरे। इसके साथ ही इंडियन क्रांतिकारी लहर के उम्मीदवार श्री जसवंत सिंह बेदी, पंजाब लेबर पार्टी के श्री गुरमीत सिंह रंगरेटा, आजाद उम्मीदवार के तौर पर श्री हरदेव सिंह, श्री जसबीर सिंह और शिन्द्र सिंह ने नामांकन भरे। इस प्रकार अबतक 16 उम्मीदवार मोगा उप-चुनाव के लिए नामांकन पत्र भर चुकें हैं जिनमें 8 नामांकन पत्र पहले ही भरे जा चुके हैं।
शिअद द्वारा श्री जोगिंदर पाल जैन, शिरोमणि अकाली दल के कवरिंग उम्मीदवार अक्षित जैन, कांग्रेस द्वारा साथी विजय कुमार, कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवार श्रीमती परवीण सूद, पीप्लज़ पार्टी ऑफ पंजाब द्वारा श्री रविंद्र सिंह धालीवाल, पीपल्ज़ पार्टी ऑफ पंजाब के कवरिंग उम्मीदवार श्री गुरमेल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में श्री रजिंद्र सिंह और श्री राम डैनवाल के नाम शामिल हैं।