हैती - हैती में एक बस दुर्घटना में 1 बच्चे सहित कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। तेज गति से जा रही यह बस नियंत्रण खोने के कारण पहाड़ी से फिसलकर खाई में गिर पड़ी।
अधिकारियों के अनुसार बस में कम से कम 60 लोग सवार थे। मंगलवार को यह बस पश्चिम से दक्षिण हैती की ओर जा रही थी और तटीय पेतित गोआव शहर के निकट यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
स्थानीय न्यायाधिकारी जोसेफ लियांड्रे ने कहा कि बस एक खतरनाक पहाड़ी से लगभग 50 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हमने गिनती करने पर 23 लोगों को मृत पाया। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं। 1 बच्चे की उम्र 1 साल से भी कम थी।