इस्लामाबाद - इमरान खान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्तीफे की मांग पर अडिग रहने के कारण पाकिस्तान में गतिरोध अब भी जारी है, वहीं सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता ‘सार्थक’ चरण में पहुंच गई है।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख खान ने संसद के बाहर अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक वे प्रधानमंत्री शरीफ को इस्तीफे के लिए मजबूर नहीं कर देते, वे वापस नहीं जाएंगे और कहा कि उनकी पार्टी के नेता धरने में और लोगों को लाएंगे। खान ने अपने समर्थकों को और 2 सप्ताह तक धरने पर बैठने को कहा है।