चण्डीगढ़, 5 फरवरी : पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड द्वारा जेईटी 2013 की प्रवेश परीक्षा 7 अप्रैल दिन रविवार को ली जायेगी। जेईटी की मैरिट के आधार पर पंजाब एवं चण्डीगढ़ में मान्यता प्राप्त संस्थानों में विभिन्न डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑन लाईन कौंसलिंग होगी।
तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एवं बोर्ड के चेयरमैन श्री ए.आर. तलवाड़ ने बताया कि इस वर्ष यह परीक्षा 5 सप्ताह पहले ली जा रही है ताकि एआईसीटीई के अकादमिक कलैण्डर अनुसार प्रवेश प्रक्रिया को समय पर सम्पूर्ण किया जा सकें। उन्होंने बताया कि सामान्य और फीस माफी वाली कैटागरी की ऑन कौंसलिंग साथ साथ चलेगी। इस परीक्षा के आधार पर विभिन्न डिप्लोमा कोर्सों में 60000 के लगभग सीटें उपलब्ध हैं। इसमें 3000 सीटें फीस माफी कैटागरी अधीन हैं जिसमें विद्यार्थियों की 22000 रूपये वार्षिक टयूशन फीस माफ होगी।
उम्मीदवार प्रवेश फार्म सहित जेईटी की सूचना डायरी बोर्ड से मान्यता प्राप्त बहुतकनीकी कालेजों, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों और जिलों में सुविधा सैंटरों से 50 रूपये में प्राप्त कर सकते हें। इस परीक्षा सम्बन्धी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार www.punjabteched.com या www.punjabteched.net पर लॉग-इन कर सकते हैं।