कानो - नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी अदमावा राज्य में बोको हरम के उग्रवादियों द्वारा कब्जे में लिए गए एक बड़े शहर को उनसे मुक्त कराने में सेना की नाकामी के बाद कई गांवों और शहरों के लोग भयभीत होकर अन्यत्र चले गए हैं।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि मदगाली, गुलाक और मिचिका शहरों तथा आसपास के गांवों के कई लोग बीते 2 दिनों में अन्यत्र चले गए हैं। सेना ने मदगाली शहर को बोको हराम के उग्रवादियों के कब्जे से मुक्त कराने का प्रयास किया था लेकिन वह नाकाम रही।
गुलाक से 76 किमी दूर मुबी शहर चले गए बेलो अलारम्मा ने बताया कि मदगाली, गुलाक और मिचिका के सभी लोग अपने घर छोडक़र पहाड़ी हिस्सों और मुबी शहर में चले गए हैं। सैनिकों ने मदगाली शहर को उग्रवादियों के कब्जे से मुक्त कराने और उग्रवादियों को पीछे धकेलने के लिए कोशिश की लेकिन वे असफल रहे।