चंडीगढ़ - शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने अध्यापक दिवस के अवसर पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वाले अध्यापकों की सूची की आज घोषणा कर दी है। शिक्षा विभाग द्वारा 5 सितंबर को जालंधर में मनाये जाने वाले राज्य स्तरीय अध्यापक दिवस समागम के अवसर पर 34 अध्यापकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा ।
पुरस्कारों की घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्टेट पुरस्कारों के चयन के लिए प्रधान सचिव अंजलि भावड़ा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई जिसके 2 सदस्य महानिदेशक स्कूल शिक्षा जी के सिंह एवं डी पी आई कमल गर्ग थे। राज्य पुरस्कारों के चयन के लिए अध्यापकों से उपलब्धियों केस बनाकर आवेदन मांगे गये है।
कुल 95 अध्यापकों के केस बनाकर भेजे गये। इन केसों को प्राथमिक चरण पर प्रिंसीपल द्वारा चेक किया गया और फिर जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में बनी जिला स्तरीय कमेटियों ने जांच की। जिला स्तर पर की जांच के पुन: मूल्यांकन के लिए राज्य स्तरीय चयन कमेटी ने नौ सब-कमेटियां बनाकर पुन: निरिक्षण किया। इस पश्चात राज्य स्तरीय चयन कमेटी ने इनमें से विभिन्न श्रेणीयों के मिलाकर कुल 34 अध्यापकों की रा'य पुरस्कार के लिए चयन किया गया।