चण्डीगढ़, 4 फरवरी : पंजाब सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग के सहयोग से मारूति सुजूकी कम्पनी द्वारा सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अमृतसर में 7 फरवरी को नौकरी मेला लगाया जा रहा है।
पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस नौकरी मेले में मारूति सुजूकी द्वारा फिटर, बैल्डर, मशीनिस्ट, मोटर मकेैनिक, आटो मोबाईल, डीजल मकैनिक, इलैक्ट्रिशियन, टर्नर, सीईओ प्रोडक्शन और मैनुफैक्चरिंग, टूल और डाईमेकर और पैंटर ट्रेडों के लिए कैम्पस साक्षात्कार किया जा रहा है। जिसमें एक हजार से अधिक पास आउट शिक्षार्थियों को रोजगार प्राप्ति का अवसर मिलेगा।