चंडीगढ़, 4 फरवरी: मोगा उप-चुनाव के लिए दो अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। मोगा उप चुनाव 23 फरवरी को होना है।
मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय पंजाब के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पीप्लज पार्टी ऑफ पंजाब के उम्मीदवार श्री रविंदर सिंह धालीवाल ने नामांकन पत्र भरे जबकि पीप्लज़ पार्टी ऑफ पंजाब द्वारा श्री गुरमेल सिंह ने कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र भरे। श्री राजेंद्र सिंह द्वारा आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र भरे गये।