चंडीगढ़, 4 फरवरी: पंजाब सरकार द्वारा एक्वा इनफिनिट नाम की स्विस कंपनी के सहयोग से पंजाब के उन ग्रामीण क्षेत्रों जिनमें भू-जल प्रदूषित हो चुका है, को लोगों के पीने योग्य बनाने और उस को 100 प्रतिशत रसायनिक मुक्त करने के लिए विशेष तकनीक वाली पानी शुद्ध करने वाल मशीने लगाये जाने की योजना बनाई जाएगी।
यह फैसला पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल द्वारा उनके निवास स्थान पर एक्वा इनफिनिट कंपनी के प्रतिनिधि मिस जेनिफर बेरेसफोरड से हुई एक मुलाकात के दौरान लिया गया। एक्वा इनफिनिट जो ‘टरनज़ कंपनी’ के साथ भारत में पेय जल को शुद्ध करने के लिए साजो समान मुहैया करने की योजना पर कार्य कर रही है। विश्व भर में पीने योग्य शुरू पेयजल मुहैया करवाने के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध स्विस कंपनी है।
बैठक के दौरान स. बादल ने बताया कि राज्य के विभिन्न जगहों से पानी के सैंपलों को टैस्ट किए जाने पर यह स्पष्ट रूप में सामने आया है कि भू-जल विभिन्न जगहों पर विभिन्न भारी धातुओं की मौजूदगी के कारण प्रदूषित है। उन्होंने मिस जैनिफर को कहा कि यदि कंपनी द्वारा कुछ चयनित जगहों पर उनके पानी शुद्धता वाले प्लांट बतौर पायलट प्रोजेक्ट स्थापित किए जायें तो यह ना केवल पंजाब सरकार के लिए बल्कि कंपनी के लिए भी लाभप्रद सिद्ध होगा क्योंकि वह आवश्यकता अनुसार इन मशीनों में आवश्यक परिवर्तन कर पानी में 100 प्रतिशत शुद्धता को विश्वसनीय बना सकेंगे। इस बात का समर्थन करते हुए मिस जैनिफर ने सरकार को कोई भी पांच स्थान बताने के लिए कहा ताकि कंपनी द्वारा उन स्थानों पर पायलट प्रोजेक्ट आरंभ किए जा सकें। स. बादल ने प्रमुख सचिव जन सवास्थय विभाग को इस योजना तहत औपचारिक प्रारूप बनाने के लिए कहा ताकि आवश्यक साजो समान और फैडरल सरकार की आवश्यक स्वीकृतियों की संभावनाएं देखी जा सके।