लुधियाना - लुधियाना के एक बड़े कारोबारी राकेश दत्ता ने आज सुबह अपने कोछड़ मार्किट स्थित आवास पर अपने आपको गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार आत्महत्या का मुख्य कारण आर्थिक संकट था। उसने अपनी कनपटी में अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त की। मृतक का हिमाचल प्रदेश के बद्दी औद्योगिक क्षेत्र में दवाई बनाने का कारखाना है।
वहां पिछले कुछ दिन से कर्मियों ने वेतन न मिलने के कारण हड़ताल की हुई थी। स्थानीय दयानंद अस्पताल में मरीजों को दवाइयां देने का ठेका भी उनके पास ही था जिसे माह पूर्व अस्पताल प्रबंधन ने रद्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।