चंडीगढ़, 3 फरवरी: पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने पूर्व से निर्धारित सभी बाहरी दौरों को 6 फरवरी तक रद्द कर दिया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि स. बादल के स्वास्थय में सुधार हो रहा है और डाक्टरों ने उनको सफर ना करने और तीन दिन आराम करने की सलाह दी है। इस कारण मुख्यमंत्री के राज्यभर में पहले से तय कार्यक्रम 6 फरवरी तक रद्द कर दिए गये हैं। प्रवक्ता ने आगे बताया कि रद्द किए या आगे डाले गये कार्यक्रमों की नई तिथियों की घोषणा मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा बाद में की जाएगी।