चंडीगढ़ - पटियाला बाय इलेक्शन में कांग्रेस की कैंडीडेट परनीत कौर ने अपने नजदीकी विरोधी अकाली भाजपा गठबंधन के भगवान दास जुनेजा को 23282 वोट से हरा कर इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा किया। परनीत को कुल 52967 वोट मिले जबकि जुनेजा 29685 वोट ही हासिल कर सके।
मुकाबले में उतरे आम आदमी पार्टी के हरजीत सिंह अदालतीवाला को सिर्फ 5724 वोट ही मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई। 21 अगस्त को हुए इस बाय इलेक्शन में कुल एक लाख 51 हजार 461 वोटरों में से 89 हजार 570 वोटरों ने वोट डाले थे।
साल 2002 से इस बाय इलेक्शन तक पटियाला सिटी सीट पर हुए चार चुनाव में कांग्रेस ने लगातार जीत हासिल की है। इससे पहले साल 2002, 2007 और 2012 में यह सीट कै. अमरिंदर जीत कर हैट्रिक बना चुके हैं।