इराक - इराक और सीरिया में जबर्दस्त तबाही मचा रहे और अमेरिकी पत्रकार जेम्स फोली का सिर काटने वाले आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने 13 साल के एक लडक़े को दल में शामिल किया है। बताया जा रहा है कि यह आईएसआईएस का सबसे कम उम्र का लड़ाका है। हाथ में बंदूक लिए हुए इस लडक़े की तस्वीर भी सामने आई है कि यह बेल्जियम निवासी यूनुस अबाउद है। रिपोर्टों में कहा गया कि यूनुस इस साल जनवरी में ही आईएसआईएस से जुड़ा था। वह 27 साल के अपने भाई आब्देल हामिद अबाउद के साथ सीरिया पहुंचा था। विशेषज्ञों का कहना है कि चिंताजनक बात यह है कि लड़ाई के मैदान में दर्जनों की संख्या में बाल लड़ाके भी मौजूद हैं।
लंदन के एक विशेषज्ञ का कहना है कि यूनुस के पिता का नाम उमर है और वह एक दुकानदार है। ये लोग मूल रूप से मोरक्को के रहने वाले हैं और करीब चालीस वर्ष पहले उमर मोरक्को से बेल्जियम पहुंचा था। आतंकवादियों ने सबसे पहले बेल्जियम में यूनुस के भाई को जिहाद के लिए भडक़ाया था।