खरड़ - खरड़ में एक समारोह में समाजसेवक कमलजीत सिंह चौहान ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया है। इस मौके भारतीय जनता पार्टी खरड़ के प्रधान नरिंद्र सिंह राणा ने कमलदीप चौहान का पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया। नरिंद्र राणा ने कहा कि समाज सेवक राणा द्वारा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने पर भाजपा मंडल खरड़ और भी मजबूत होगा।
कमलदीप चौहान ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी पार्टी की और से उनको दी जाएगी वह उसको तनमन से निभाएंगे। इस मौके रविंद्र शर्मा, जसवीर सिंह, लवप्रीत, महेंद्र सिंह मोहित कुमार, सुनील कुमार, राम चंदर, शाम लाल, कबीर अरोड़ा, गुरप्रीत सिंह, भूपिंद्र कौर, अशोक कुमार, दीपक आदि ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया।