पेरिस - पेरिस में सऊदी अरब के शहजादे के काफिले पर लुटेरों ने हमला कर दिया और 2,50,000 यूरो (3,35,000 डॉलर) नकदी यानी दो करोड़ से ज्यादा रुपए तथा ‘संवेदनशील’ दस्तावेज ले जाने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि प्रिंस या किसी अन्य व्यक्ति को किसी तरह की चोट नहीं लगी है। फ्रांस की पुलिस ने बताया कि सउदी दूतावास से ला बोरगेट में एक हवाई अड्डे की ओर जा रहे काफिले पर उत्तरी पेरिस में हमला हुआ। घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।