चंडीगढ़ - बनूड़-जीरकपुर नेशनल हाईवे पर कार और मोटर साइकिल के बीच घटी घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए। जिनमें मोटरसाइकिल चालक की हालत गंभीर है। घटना में कार और मोटरसाइकिल कई पलटियां खाने के बाद खेतों में जा गिरे। घटना सोमवार शाम छह बजे की है।
बताते हैं कार और मोटरसाइकिल जीरकपुर से बनूड़ की तरफ आ रहे थीं। इसी बीच बस्सी इस्सा खां के पास सीएच 20टी 4603 नंबर वाली आई-20 कार मोटरसाइकिल पीबी 65यू-0171 के पीछे से चढ़ गई। टक्कर काफी जबर्दस्त थी। दोनों वाहन पलटते हुए सडक़ से नीचे उतरते हुए पानी से भरे खेतों में जा गिरे। कार कई पलटी खाने के बाद उलट गई। कार सवार उसमें दब गए।