चंडीगढ़ - मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सुरिंदर कौर दयाल को पंजाब सबार्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंजाब भवन में हुए एक साधारण समारोह में बादल ने यह शपथ दिलाई। सुरिंदर कौर दयाल के सिलेक्शन बोर्ड का सदस्य बनने से बोर्ड के सदस्यों की कुल संख्या अब 12 हो गई है।
शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर चीफ सेक्रेटरी सर्वेश कौशल ने शपथ ग्रहण की कार्यवाही पूरी की। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह गाबडिया, बोर्ड के चेयरमैन संता सिंह उमेधपुरी, मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी एस के संधू, सीएम के स्पेशल सेक्रेटरी केजेएस चीमा,डॉ एसके राजू, सेक्रेटरी पर्सोनल विकास प्रताप सिंह, मनजीत सिंह नारंग और अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता शामिल हुए।