तरनतारन - स्कूल के अध्यापकों द्वारा बच्चों की पिटाई करने के मामले थमते नजर नहीं आ रहें हैं। ऐसा ही एक मामला जिला तरनतारन गांव के सरकारी हाई स्कूल में सामने आया है। जहां स्कूल टीचर लखबीर सिंह ने गुस्से में दो बच्चों की बुरी तरह पटाई की । छठी क्लास में पढऩे वाले छात्र को इतनी बुरी तरह से पीटा की हाथों में निशान बन गए है और दूसरे छात्र का हाथ तोड़ दिया।
पीड़ित बच्चे के परिवार ने स्कुल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी टीचर के विरूद्व मामला दर्ज करवाया है। पीडि़त बच्चों के परिवार ने शिक्षा विभाग को लिखित शिकायत कर मांग की है कि आरोपी टीचर पर कड़ी से कड़ी कार्रवार्ई की जाए।