मोहाली - नशे में धुत घायल पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल ने गुरुवार की देर रात खरड़ के सरकारी अस्पताल में जमकर हंगामा किया। खून से लथपथ घायल कांस्टेबल बलजिंदर सिंह ने पहले तो इलाज करवाने से ही मना कर दिया लेकिन जब अस्पताल के कर्मचारियों ने घायल कांस्टेबल का इलाज शुरू किया तो उसने डाक्टर व स्टाफ से गाली-गलोच की व मारपीट पर उतर आया। इसी बीच घडुआं पुलिस चौकी के एएसआई जसवीर सिंह व कुछ पुलिस कर्मचारी अस्पताल परिसर में पहुंचे और इस शराबी कांस्टेबल को काबू में करके इसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद अपने साथ घडुआं पुलिस चौकी ले गए।