चण्डीगढ़ - पंजाब सरकार द्वारा महिन्द्र कौर जोश को सिंचाई विभाग का मुख्य संसदीय सचिव लगाया गया है और इस सबन्धी अधिसूचना जारी की गई है।
आम राज प्रबन्ध विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य संसदीय सचिवों के विभागों की पहले की गई अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए श्रीमती जोश को सिंचाई विभाग का कार्यभार दिया गया है। इससे पहले श्रीमती जोश, चिकित्सक शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के मुख्य संसदीय सचिव थी।