बीजिंग - दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत में आए भीषण भूकंप से हुए हादसों में मरने वालों की संख्या 615 हो गई है और 114 लोग अभी भी लापता हैं। रविवार को पहाड़ी क्षेत्र में आए 6.5 तीव्रता के भूकंप के कारण हुए भूस्खलन से नियुलान नदी की धारा अवरुद्ध हो गई और लोंगतोउशन के पास 15 मीटर लंबी और 49 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाली झील बन गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह झील पहले से 370 घरों को निगल चुकी है।
चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ के अनुसार झील के किनारों के पूरी तरह टूटने की गंभीर आशंकाओं का देखते हुए बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी वहां से भाग रहे हैं और नदी के निचले हिस्से से 4,200 निवासियों को हटाया गया है।