बगदाद - बगदाद के शिया बहुल इलाकों में कार बम विस्फोटों से 41 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी इराकी चिकित्सा और सुरक्षा अधिकारियों ने दी है पुलिस सूत्रों के अनुसार पहला हमला बुधवार शाम को शहर के पूर्व में सदर सिटी के बाजार में हुआ जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई और 34 जख्मी हो गए।
बाद में रात में विस्फोटकों से लदी एक और कार पड़ोस के उर इलाके में फट गई जिसमें 11 और लोग मारे गए। यह इलाका भी शिया बहुल इलाका है।