दसूहा - दहेज की खातिर विवाहिता को प्रताडि़त कर घर से निकालने के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शीला देवी निवासी कस्बा मोहल्ला वार्ड 5 के बयानों पर उसके पति मनविंदर सिंह संधू, सास जसविंदर कौर, ननद रंजीत कौर उर्फ मीनू निवासी चंडीगढ़ ने शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है। शीला देवी ने बताया कि उसकी शादी मनविंदर के साथ 18 नवंबर 2013 को हुई थी। शादी से पहले बताया गया था कि मनविंदर कुंवारा है। जबकि हकीकत में वह शादीशुदा था। उसने आरोप लगाया कि नशे के आदी मनविंदर वाईपीएस स्कूल में बतौर म्यूजिक टीचर है। कुछ दिनों बाद उसने नशे में अपनी सच्चाई बता दी।
इसके बाद वे लोग दहेज की खातिर उसे कई बार प्रताडि़त करते थे। दिसंबर 2013 में तो उसके पति ने सुखना झील में उसे सैर करवाने के बहाने पानी में फेंकने की कोशिश भी की थी। मार्च 2014 में उससे एक लाख की मांग करते हुए घर से निकाल दिया गया। एसएसपी को दी शिकायत के बाद डीएसपी दसूहा ने जांच करने के बाद यह मामला दर्ज कर लिया है।