मोहाली - बुधवार सुबह रोपड़-बलाचौर रोड पर बस का इंतजार कर रहे बुजुर्ग की ट्रक की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बलवीर चंद ने बताया कि मृतक गुलजार सिंह उनका मामा था, जो बलाचौर में रहता था। अपने मामा को बस चढ़ाने के लिए रमन ढाबे के पास कच्ची सडक़ पर खड़ा था कि बलाचौर की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। उधर, एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।