काहिरा - मिस्र में मारसा मातरो गवर्नेट के एल अलामीन क्षेत्र में आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी सहित नौ लोग मारे गए।
मिस्र के गृह मंत्रालय के अनुसार आतंकवादियों ने एक पुलिस वाहन को निशाना बनाया और सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। इसके बाद एक वाहन में विस्फोट हो गया जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित पांच लोग मारे गए। मंत्रालय द्वारा दिए गए बयान में कहा गया है कि इसके बाद आतंकवादी एक कार में सवार होकर भाग निकले, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें मरीना रिजॉर्ट के गेट के सामने घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए।